श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी और मार्ग में बदलाव, हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित
BY RohtasPatrika@gmail.com
रांची: श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (08610/08609) के मार्ग, समय-सारणी और परिचालन दिवसों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में भी अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल (08610): शनिवार और सोमवार को परिचालन
यह ट्रेन 12 जुलाई से 11 अगस्त तक हर शनिवार और सोमवार को रांची से रात 11:00 बजे रवाना होगी।
प्रमुख स्टेशनों पर इसका आगमन और प्रस्थान समय इस प्रकार रहेगा:
मुरी: 12:07 AM
बोकारो स्टील सिटी: 1:20 AM
धनबाद: 4:15 AM
जसीडीह: 7:30 AM
किउल: 10:20 AM
सुलतानगंज: 12:02 PM
भागलपुर आगमन: 1:00 PM
भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल (08609): रविवार और मंगलवार को परिचालन
यह ट्रेन 13 जुलाई से 12 अगस्त तक हर रविवार और मंगलवार को भागलपुर से दोपहर 1:50 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन देवघर, जसीडीह, किउल, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मुरी होते हुए रांची सुबह 5:45 बजे पहुंचेगी।
प्रमुख स्टेशनों पर प्रस्थान समय:
देवघर: 4:25 PM
जसीडीह: 4:45 PM
किउल: 7:25 PM
कोडरमा: 11:25 PM
हजारीबाग टाउन: 12:42 AM
बरकाकाना: 2:25 AM
मुरी: 4:00 AM
कोच संरचना: 14 कोच – 2 SLRD, 3 सामान्य श्रेणी, और 9 द्वितीय श्रेणी स्लीपर।
हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस के समय में अस्थायी बदलाव
दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्यों के कारण कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में अस्थायी बदलाव किया गया है: