Rohtas Update RohtasPatrika

बिक्रमगंज: होटल से 23 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल; दो राइफल व जिंदा कारतूस बरामद

bikramganj news 23 people arrested from hotel sent to jail weapons recovered 190724.jpg

रोहतास जिले के बिक्रमगंज के एक होटल से पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार सभी लोगों को जांच किया गया तो उनमें 6 लोग स्थानीय थे. बताते हैं कि गिरफ्तार लोगों में अधिकतर यूपी के रहने वाले बाउंसर हैं. एसडीपीओ के मुताबिक, शराब पीने और अवैध हथियार रखने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इस संबंध में रोहतास पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि गुप्त सूचना मिली कि होटल शिवग्रांड पानी टंकी बिक्रमगंज में शराब की पार्टी चल रही है तथा कुछ लोग हथियार के साथ जमा है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की गई. वहां से दो रायफल, 6 जिंदा कारतूस, 3 स्कॉर्पियो व एक फॉर्च्यूनर के साथ कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार लोगों में रोहतास जिले के कच्छवां के जितेन्द्र सेठ, करगहर के जितेन्द्र पाठक, बिक्रमगंज के धनजी सिंह, मनीष कुमार मिश्रा, चंद्रभूषण राय एवं अमित कुमार चौबे शामिल हैं. जबकि यूपी के अरविन्द कुमार साव, सुनिल कुमार राय, राजेन्द्र कुमार, बबलू राम, अजित कुमार सिंह, राहुल शर्मा, कृष्णा, शैलेन्द्र मोहन कश्यप, विवेक कुमार, अमित तिवारी, विरेंद्र कुमार, उमेश सहनी, जनार्दन यादव, सुनील यादव, अमित सिंह, सर्वेश रघुवंशी, निरज कुमार यादव शामिल हैं. बताया जाता है कि किसी भूमि विवाद को लेकर स्थानीय द्वारा इन्हें बुलाया गया था, हालांकि पुलिस स्पष्ट रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रही है. मामले की जांच की बात कही जा रही है.

Ad*

Source link

RohtasPatrika@gmail.com

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

RohtasPatrika

VKSU Part 3 Exam Form 2019-22: VKSU Part-3 एग्जाम फॉर्म मोबाइल से कैसे भरें | VKSU Part-3 Exam Form Online Apply | Best Update

[ad_1] VKSU Part 3 Exam Form 2019-22: वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के सभी विद्यार्थी जो अपना Part 3 का परीक्षा
RohtasPatrika

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2023 फॉर्म भरे: नवोदय कक्षा 6 प्रवेश 2023 अधिसूचना (जारी), आवेदन पत्र (जारी)

[ad_1] Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2023: क्या आप भी नवोदय विघालय  में कक्षा 6वीं  मे दाखिला पाना चाहते है तो नवोदय