11 जुलाई को खाते में आ गया धकाधक रुपया, बिहार के 1.11 करोड़ लोगों को नीतीश ने दी खुशखबरी

मुजफ्फरपुर/गया/शिवहर : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मास्टरस्ट्रोक खेला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज यानी 11 जुलाई को एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। संकल्प स्थित एक अणे मार्ग से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत एक करोड़ 11 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1227 करोड़ रुपए की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ‘खटाखट’ ट्रांसफर की गई। इस बार पहली बार लाभार्थियों को 400 रुपए की जगह 1100 रुपए की बढ़ी हुई पेंशन मिली। इस मेगा आयोजन को बिहार सरकार पूरे राज्य में उत्सव की तरह मना रही है, जिसमें 60 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। लेकिन, यह लाभ कैसे मिलेगा और कौन इसका हकदार है। सीएम नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित मंत्री मदन सहनी के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे।
मुजफ्फरपुर जिला में 5 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों खाते में भेजी गई बढ़ी हुई 1100 पेंशन राशि
बिहार सरकार के द्वारा अब पेंशन धारी को 400 रुपए से बढ़कर 1100 रुपए की राशि अब हर महीने सीधे उनको खाते में भुगतान किया जाएगा। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से बिहार के एक करोड़ 11 लाख 19 हजार 949 पेंशनधारियों को जून 2025 का पेंशन राशि का भुगतान किया गया। मुजफ्फरपुर जिला के शहरी और विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला के वृद्धजन, विधवा और दिव्यांगजन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
DM के साथ पुरुष, महिला, वृद्ध और दिव्यांगजन रहे मौजूद
वहीं मुजफ्फरपुर समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के साथ संबंधित विभाग के पदाधिकारी के अलावा काफी संख्या में पुरुष, महिला, वृद्ध और दिव्यांगजन मौजूद रहे। बिहार सरकार ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना में राशि प्रदान की गई है। लाभ पाए पेंशनधारियों में वृद्ध जन और दिव्यांगजनों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेंशन राशि बढ़ाकर अच्छा काम किया है इससे जरूरत के समय काफी मदद मिलेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरपुर जिला में पांच लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 1100 रुपए की बढ़ी पेंशन राशि का लाभ दिया गया है जिससे वह काफी खुश हैं। बढ़ी हुई पेंशन राशि प्रत्येक महीने 10 तारीख को उनके खाते में चली जाएगी।
गयाजी में आयोजित समारोह में डीएम ने दी जानकारी, लाभार्थियों में खुशी की लहर
गयाजी चुनावी साल में बिहार सरकार ने आमजन को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार 11 जुलाई को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य के एक करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में सीधे 1227.27 करोड़ रुपए की बढ़ी हुई पेंशन राशि ट्रांसफर की। यह राशि अब हर माह 1100 रुपए होगी, जो पहले 400 रुपए थी। यह नई दर जून माह से प्रभावी की गई है।
DM शुभंकर ने इस योजना की दी जानकारी, नीतीश ने कहा- इस ऐतिहासिक फैसले से करोड़ों जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी
गयाजी जिले के रेड क्रॉस सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने इस योजना की जानकारी दी और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ऐतिहासिक फैसले से करोड़ों जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी। समारोह के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन भी लोगों को दिखाया गया। डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं बल्कि सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक ठोस पहल है। जिले के हजारों वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों को इस योजना से सीधा लाभ मिलेगा। सभी लाभार्थियों को हर महीने की 10 तारीख को यह राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी। अब सभी वृद्ध, विधवा और दिव्यांग व्यक्तियों को 1100 रुपए की मासिक पेंशन मिलेगी।
यह भी देखें :
सभी पात्र नागरिक चाहे पुरुष हों या महिलाएं और सभी दिव्यांगजन इस सहायता राशि के होंगे हकदार
उन्होंने यह भी कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र नागरिक चाहे पुरुष हों या महिलाएं और सभी दिव्यांगजन इस सहायता राशि के हकदार होंगे। इस बढ़ी हुई राशि से लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लाभार्थियों ने कहा कि पहले 400 रुपए में कुछ नहीं होता था, अब 1100 रुपए मिलेंगे तो दवा और राशन दोनों का खर्च निकल जाएगा। यह बहुत बड़ा सहारा है हमारे जैसे लोगों के लिए। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौजूदगी रही।
इससे गरीब जन को फायदा मिलेगा – सांसद लवली आनंद
जिला के गांधी भवन में शिवहर सांसद लवली आनंद, प्रभारी मंत्री और शिवहर जिला पदाधिकारी द्वारा 1100 रुपए वृद्धा पेंशन को देने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इससे गरीब जन को फायदा मिलेगा और 1100 रुपए की आर्थिक सहायता भी मिलेगा।
यह भी पढ़े : चुनाव से पहले CM नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, 1.11 करोड़ लोगों के खाते में भेजे गए पेंशन
संतोष कुमार, आशीष कुमार और गजेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट



