Rohtas Update RohtasPatrika

रोहतास: पुलिस ने डबल मर्डर का किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार, देसी पिस्टल व कारतूस बरामद; आपसी दुश्मनी में गोलियों से किया था छलनी

bikramganj news Police investigate double murder case three arrested 250724.jpg




रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय ने गुरुवार को बताया कि गत 18 जुलाई की सुबह बिक्रमगंज नगर परिषद क्षेत्र के धारुपुर गांव के करियवा बाल स्थित नहर के समीप दो युवकों का शव मिला था. दोनों की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दिया गया था.

जिसमें तत्काल दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी. बाद में एक की पहचान बक्सर जिला के मुरार थाना क्षेत्र के मनपा गांव के विनय कुमार के रुप में की गई थी. जबकि दूसरे की पहचान बक्सर जिला के सेमरी थाना क्षेत्र के खरहा टांड गांव गांव निवासी हिमांशु कुमार के रूप में की गई थी. बताया कि मामले में एसपी विनित कुमार के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था. अनुसंधान के क्रम में तीन संदिग्धों को पकड़ा गया. जिसने पूछताछ में उक्त कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. बताते हैं कि आपसी दुश्मनी में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों में बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धारुपुर निवासी 23 वर्षीय विकास कुमार उर्फ विकास पंडित, 19 वर्षीय चंदन कुमार एवं 20 वर्षीय विकास कुमार शामिल हैं. इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल एवं 4 जिंदा गोली भी बरामद किया गया है. साथ ही तीन मोबाइल एवं एक पल्सर बाइक भी जब्त किया गया है. कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.

Ad*






Previous articleरोहतासगढ़ किला के समीप मिली मध्यकालीन प्रतिमा, हाथ में शंख-गदा लिए नजर आए भगवान विष्णु
Next articleसासाराम जेल में लगा स्वास्थ्य शिविर, दर्जनों बंदियों की हुई जांच


Source link

RohtasPatrika@gmail.com

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

RohtasPatrika

VKSU Part 3 Exam Form 2019-22: VKSU Part-3 एग्जाम फॉर्म मोबाइल से कैसे भरें | VKSU Part-3 Exam Form Online Apply | Best Update

[ad_1] VKSU Part 3 Exam Form 2019-22: वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के सभी विद्यार्थी जो अपना Part 3 का परीक्षा
RohtasPatrika

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2023 फॉर्म भरे: नवोदय कक्षा 6 प्रवेश 2023 अधिसूचना (जारी), आवेदन पत्र (जारी)

[ad_1] Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2023: क्या आप भी नवोदय विघालय  में कक्षा 6वीं  मे दाखिला पाना चाहते है तो नवोदय