Rohtas Update RohtasPatrika

भाजपा, जदयू और चुनाव आयोग के षड्यंत्र की हार, बिहार की जनता की जीत: राजेश राम

1 162.jpg

पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम यहाँ एक ऐतिहासिक फैसले और एक जनविरोधी साजिश के पर्दाफाश के संदर्भ में आपसे संवाद करने के लिए उपस्थित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड की सरकार, चुनाव आयोग के साथ मिलकर, बिहार के दलितों, पिछड़ों, शोषितों और गरीबों के वोट के अधिकार को छीनने का षड्यंत्र रच रही थी।

यह न सिर्फ लोकतंत्र पर आघात था, बल्कि यह सीधे-सीधे बिहारी अस्मिता पर हमला था। लेकिन हम आपको यह बताते हुए गर्व और संतोष का अनुभव कर रहे हैं कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस साजिश पर करारा ब्रेक लगा दिया है। यह जीत सिर्फ एक कानूनी जीत नहीं है, यह पूरे बिहार की जनता की जीत है। यह उस भरोसे की जीत है जो उन्होंने देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी पर किया। राहुल जी ने बिहार बंद आंदोलन के दौरान यह वादा किया था कि वे बिहार के सरोकारों की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेंगे और आज वो वादा साकार होते हुए दिख रहा है।

यह भी पढ़ें – डिजिटल होंगे बिहार के सभी सरकारी कर्मी, हुई ‘बिहार लर्निंग वीक’ की शुरुआत…

सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है, जो हमारे लोकतंत्र की जड़ों तक जाता है। यह वोटरों के मताधिकार के अधिकार का मामला है। 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि बिहार में चल रहे विशेष तीव्र पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के दौरान आधार कार्ड, EPIC (मतदाता पहचान पत्र) और राशन कार्ड को पहचान प्रमाण के रूप में मानने पर गंभीरता से विचार करें।

चुनाव आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने बार-बार आग्रह किया कि इन दस्तावेजों को स्वीकार करना आयोग के विवेकाधिकार पर निर्भर माना जाए। लेकिन न्यायमूर्ति धूलिया ने स्पष्ट कहा कि हमारा आदेश साफ है, चुनाव आयोग को इन तीन दस्तावेजों को स्वीकार करने पर विचार करना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि जब आयोग खुद कह रहा है कि 11 दस्तावेजों की सूची अंतिम नहीं है, तो न्यायहित में आधार, EPIC और राशन कार्ड को शामिल करना ही तार्किक होगा।

साथियों, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि हमनें SIR की प्रक्रिया पर रोक की कोई माँग नहीं की। यह बात कोर्ट ने अपने आदेश में दर्ज की है। अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी तब तक कोई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित नहीं की जाएगी। कोर्ट ने यह भी पूछा कि SIR की प्रक्रिया इतनी चुनाव-केंद्रित क्यों है? यह पुनरीक्षण न तो “संक्षिप्त” है, न “विशेष” जैसा कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21 में कहा गया है।

यह भी पढ़ें – आबादी से अधिक ‘आधार’, ये है सीमांचल का सच

जब चुनाव आयोग ने यह तर्क दिया कि आधार सिर्फ पहचान का दस्तावेज है, नागरिकता का नहीं तब न्यायमूर्ति धूलिया ने यह सवाल उठाया कि आज के समय में आधार सबसे बुनियादी पहचान पत्र है। जब मैं जाति प्रमाणपत्र बनवाता हूं तो आधार दिखाता हूं। फिर यह इस सूची में क्यों नहीं है? पूरी SIR प्रक्रिया का उद्देश्य तो सिर्फ व्यक्ति की पहचान है। न्यायमूर्ति बागची ने भी दो टूक कहा कि आप जिन 11 दस्तावेजों को मान्य मानते हैं, उनमें से कोई भी सीधे नागरिकता सिद्ध नहीं करता। तो फिर सिर्फ आधार के विरोध में इतना आक्रोश क्यों? कानून के अनुसार चलिए।

यह सारा मामला सिर्फ दस्तावेजों का नहीं है, यह बिहार के करोड़ों लोगों के अधिकारों का सवाल है। कांग्रेस पार्टी साफ तौर पर मानती है कि चुनाव आयोग सत्ता में बैठे दलों के इशारे पर अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहा है, ताकि करोड़ों वोटर खासकर दलित, पिछड़े और गरीब मतदाता सूची से बाहर हो जाएं। यह ‘SIR’ एक फर्ज़ी अभ्यास है, और 24 जून का प्रशासनिक आदेश बिहार के लोकतंत्र के साथ एक कुठाराघात है।

हम सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक हस्तक्षेप का स्वागत करते हैं। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ेगी। हम बिहार के एक-एक नागरिक की पहचान, सम्मान और मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। संवाददाता सम्मलेन में विधान परिषद् में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, नेशनल मीडिया पैनालिस्ट प्रेम चन्द्र मिश्रा, नेशनल मिडिया कोऑर्डिनेटर अभय दुबे, कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र गुप्ता, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, मोतीलाल शर्मा,  मीडिया चेयरमैन राजेश राठौर, नागेन्द्र कुमार विकल मौजुद थे ।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार में तबादलों का दौर जारी, एक दर्जन IPS किये गए इधर से उधर…

Source link

RohtasPatrika@gmail.com

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

RohtasPatrika

VKSU Part 3 Exam Form 2019-22: VKSU Part-3 एग्जाम फॉर्म मोबाइल से कैसे भरें | VKSU Part-3 Exam Form Online Apply | Best Update

[ad_1] VKSU Part 3 Exam Form 2019-22: वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के सभी विद्यार्थी जो अपना Part 3 का परीक्षा
RohtasPatrika

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2023 फॉर्म भरे: नवोदय कक्षा 6 प्रवेश 2023 अधिसूचना (जारी), आवेदन पत्र (जारी)

[ad_1] Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2023: क्या आप भी नवोदय विघालय  में कक्षा 6वीं  मे दाखिला पाना चाहते है तो नवोदय