Rohtas Update RohtasPatrika

चेनारी: ट्रैक्टर के धक्के से छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

road accident demo photo 1 e1670599324742.jpg




रोहतास जिले में चेनारी थाना क्षेत्र के चेनारी-मल्हीपुर स्टेट हाईवे पर पावर हाउस के समीप शनिवार को ट्रैक्टर की टक्कर से कक्षा चार के एक छात्र की मौत हो गई. मृतक छात्र पेवंदी गांव निवासी राम अवतार पाल के 12 वर्षीय पुत्र विमलेश कुमार बताया जाता है. जो गांव के प्राथमिक विद्यालय पेवंदी में सुबह स्कूल ड्रेस में पढ़ाई करने गया था. उक्त घायल छात्र को स्थानीय लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया.

पोस्टमार्टम के लिए आए मृतक के दादा ने बताया कि उनका पोता चार लड़कों के साथ पढ़ने जा रहा था, जैसे ही वो लोग पावर हाउस के पास पहुंचे. अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पोते में टक्कर में मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. चेनारी थाना के अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चे की मौत ट्रैक्टर की टक्कर से हुई है. टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को चिह्नित कर लिया गया है. जल्द ही उसे जब्त कर लिया जाएगा.

Ad*






Previous articleबिक्रमगंज: होटल से 23 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल; दो राइफल व जिंदा कारतूस बरामद
Next articleरोहतासगढ़ किला के समीप मिली मध्यकालीन प्रतिमा, हाथ में शंख-गदा लिए नजर आए भगवान विष्णु


Source link

RohtasPatrika@gmail.com

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

RohtasPatrika

VKSU Part 3 Exam Form 2019-22: VKSU Part-3 एग्जाम फॉर्म मोबाइल से कैसे भरें | VKSU Part-3 Exam Form Online Apply | Best Update

[ad_1] VKSU Part 3 Exam Form 2019-22: वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के सभी विद्यार्थी जो अपना Part 3 का परीक्षा
RohtasPatrika

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2023 फॉर्म भरे: नवोदय कक्षा 6 प्रवेश 2023 अधिसूचना (जारी), आवेदन पत्र (जारी)

[ad_1] Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2023: क्या आप भी नवोदय विघालय  में कक्षा 6वीं  मे दाखिला पाना चाहते है तो नवोदय