
गयाजी: बड़ी खबर गयाजी से है जहां आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए फिर आग लगा दी। घटना गयाजी के इमामगंज कोठी की है। बताया जा रहा है कि विधिचक गांव में पुलिस की गाड़ी से एक युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे। इस दौरान लोगों ने पुलिस की स्कॉर्पियो में पहले तोड़फोड़ की फिर आग लगा दी और हंगामा करने लगे।
यह भी पढ़ें – सन्मार्ग पर चलने में गुरु की भूमिका अहम, यशस्वी भव कार्यक्रम में जुटे कई दिग्गज..
बताया जा रहा है कि पुलिस शराब तस्कर होने की शक में एक बाइक सवार युवक का पीछा कर रही थी इसी दौरान वह पुलिस की गाड़ी की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर शांत कराई। फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- लद्दाख की चट्टानों से पंचमहाभूत तक गूंजा भारत का सांस्कृतिक वैभव
