
कैमूर: कैमूर पुलिस ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार चिकित्सक को जेल भेज दिया गया। मामले में एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि चिकित्सक अपने निजी अस्पताल में बैठ कर शराब पी रहे हैं।
यह भी पढ़ें – आबादी से अधिक ‘आधार’, ये है सीमांचल का सच
बताया जा रहा है कि भभुआ वन विभाग कार्यालय के समीप एक चिकित्सक अपने निजी अस्पताल में शराब पीने के बाद अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट की सूचना पर बुधवार की रात जब पुलिस उसके घर पहुंची तो डॉक्टर शराब के नशे में थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डॉक्टर के घर से बोतल में शराब भी बरामद किया है। पुलिस ने डॉक्टर का मेडिकल जांच करवाने के बाद जेल भेज दिया है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- बिहार में तबादलों का दौर जारी, एक दर्जन IPS किये गए इधर से उधर…
कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट
